इंडियन मुजाहिदीन का आतंकवादी सहारनपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने जामा मस्जिद पर आतंकी हमले सहित कई मामलों में वांछित इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी एजाज शेख को 5 सितंबर की रात को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया.
विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि आईएम सदस्य एजाज शेख को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया. जामा मस्जिद हमले सहित कई आतंकी हमले में वह संलिप्त था.
शेख पुणे का निवासी है. वह तकनीकी विशेषज्ञ माना जाता है और इंडियन मुजाहिदीन का महत्वपूर्ण सदस्य है. वह लंबे समय से फरार था और एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने उसे पकड़ा. शेख की गिरफ्तारी आईएम के लिये एक और बड़ा झटका है.
इस साल मार्च में इंडियन मुजाहिदीन के भारत ऑपरेशंस प्रमुख तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को विशेष प्रकोष्ठ ने भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था.
स्रोत: प्रेस ट्रस्ट

Comments

Popular posts from this blog

राणा पूंजा वर्तमान सन्दर्भो में अधिक प्रासंगिक - डाॅ. दशोरा

संगठित समाज और जागरूक युवा-शक्ति के बल पर एक दिन अवश्य अखण्ड होगा भारत – भय्याजी जोशी

नागरिकों के अच्छे आचरण से, संकल्प शक्ति, संगठन एवं परिश्रम से देश श्रेष्ठ बनेगा- दत्तात्रेय जी होसबले