भारत का एक ही लक्ष्य है “कृण्वंतो विश्वमार्यम” – जे. नंदकुमार
जयपुर , 18 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे . नंदकुमार ने कहा कि भारत का एक ही लक्ष्य है “ कृण्वंतो विश्वमार्यम ” अर्थात् विश्व श्रेष्ट बनाना यह पहले से ही स्पष्ट है। इसे पूरा करने के लिए हमारा अभियान सदियों से चल रहा है। बीच में इसमें कुछ गतिरोध आ गए थे। इन्हें हटाने और राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाने के लिए डॉ . हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। नंदकुमार मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पत्रकारिता के विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली देश बनाने के लिए समाज परिवर्तन जरूरी है। संस्कारित समाज के आधार पर राष्ट्र को परम वैभव पर लाना है। समाज परिवर्तन की पहली सीढ़ी व्यक्ति निर्माण है। उन्होंने कहा कि समाज को सुदृढ किए बिना , सत्ता के माध्यम से देश को शीर्ष पर नहीं पहुंचाया जा सकता। इसलिए समाज के सभी क्षेत्रों में काम करते हुए समाज को आगे लाने का काम ही संघ कर रहा है। उन्होंने छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि आज समाज , संगठन और राष्ट्र वैभव में म...